Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में ठंड के साथ बारिश का अलर्ट, आया मौसम पर...

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड के साथ बारिश का अलर्ट, आया मौसम पर नया अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार यानी आज ठंड और बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगर बारिश हुई तो तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार को दिल्ली में सामान्य से 2 डिग्री कम 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज के मौसम का हाल (Delhi Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शुक्रवार को सापेक्ष आर्द्रता 92 रिकार्ड की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली के आसमान में कोहरा छाया रहेगा और बादल भी छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया हुआ देखा गया है। संभावना है कि सुबह के समय तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। रविवार से तापमान में फिर गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।

 कल कैसा रहा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से राज्य के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। आज एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर सिर्फ एक दिन ही दिखेगा। इस दौरान राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आज 22 दिसंबर से तापमान में फिर से कमी आएगी। आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा एनसीआर इलाकों, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में शीतलहर कहर बरपा रही है।

इसे भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular