Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए देशभर में मौसम...

Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए देशभर में मौसम का हाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: उत्तर भारत के राज्यों में ठंड विदाई ले रहा है, लेकिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी है और इसका असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 16 मार्च को दिल्ली में बारिश हो सकती है। साथ ही दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। बता दे कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में कल आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के मुताबिक, कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिल्ली में 16 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा। हालांकि,  18 से 20 मार्च के बीच दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं।

ये भी पढ़े: first woman singer in India: भारत की पहली सिंगर, जिनकी आवाज पहली बार हुई…

गाजियाबाद के मौसम का हाल

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली- NCR में बारिश भी देखने को मिल सकती है। कल यानी 17 मार्च को धूप रहेगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान

आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि उत्तर प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। यूपी में आज बारिश की झलक देखने को मिल सकती है। जिसके बाद, न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज यूपी में बादल छाए रह सकते हैं।

ये भी पढ़े: http://Delhi News: दिल्ली के इन कॉलोनियों को मिलेगा नया रूप

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular