Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी के बीच मौसम में बदलाव, आज आंधी-बारिश के आसार; IMD ने जारी की अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में आज रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज रविवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और बारिश का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आज आंधी-बारिश के आसार

भीषण गर्मी के बीच आज भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूप खिलने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन में बादलों की आवाजाही और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े: Delhi में भीषण गर्मी से राहत, धूल भरी आंधी और हवाओं ने रिकॉर्ड…

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather)

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 2 जून को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, इस पूरे हफ्ते दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

देश के मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश संभव है। वहीं, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, भारत में मानसून आ चुका है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 2 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़े: CM Saini का बड़ा दावा, कहा- “हरियाणा दिल्ली को तय मात्रा से ज़्यादा पानी…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago