होम / Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम IMD ने दी अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम IMD ने दी अपडेट

• LAST UPDATED : July 26, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: उत्तर भारत में मानसून के सक्रिय होने के बाद भी कई राज्यों में बारिश का रुख काफी नरम है। सावन का महीना शुरू होने के बावजूद अच्छी बारिश दर्ज नहीं की जा रही है। गुरुवार की सुबह बारिश के साथ दस्तक दी और एनसीआर क्षेत्र में कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया था। IMD ने शुक्रवार के लिए एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार दो दिनों से सुबह के समय बारिश दस्तक दे रही है। गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि में हुई तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी है। कई दिनों से सुबह बारिश होने से गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन दोपहर होते-होते उमस से लोग परेशान है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़े: Delhi Khujli Gang: सड़क पर अचानक खुजली? हो जाएं सतर्क, चोरों का नया पैंतरा…

बारिश का येलो अलर्ट जारी

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है, इसको लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। आईएमडी ने बताया है कि शुक्रवार को NCR में कहीं-कहीं मध्यम से हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट जारी किया गया है कि यह क्रम 5 अगस्त तक जारी रहेगा। 26 जुलाई को राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को सुबह बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दिन निकलते ही उमस ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े: BJP Letter to Delhi LG: ‘दिल्ली में अनुसूचित जाति के महापौर की नियुक्ति की…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox