Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली एनसीआर में बादलों का कहर, गर्मी से छुट नहीं,...

India News(इंडिया न्यूज) Delhi Weather, मानसून का इंतजार हो गया खत्म और इसकी दस्तक केरल में देखा गया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि ये 7 दिन देरी से वहां पहुंचा है लेकिन मौसम वैज्ञानिक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह जल्द ही अपनी रफ्तार पकड़ेगी और वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग ने अपने आज के अपडेट में कहा कि आज बरसात होने की संभावना है, लेकिन गर्मी बढ़ने के संकेत भी दिखाई दे रही है, आने वाले दिन में एक बार फिर तापमान कम होगा, हालांकि पश्र्चिम विभाग में तापमान कम होते दिख रहा है लेकिन इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते है। हालांकि हीटवेव चलने का अनुमान अभी कम लगाया जा रहा है।

दिल्ली में आज का तापमान

IMD के मुताबिक आज दिल्ली का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। बारिश होने की वजह से आबो-हवा में सुधार होगी। एनसीआर की बात करे तो नोएडा में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, वही गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनकम तापमान 24 डिग्री और गुरूग्राम में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।

बारिश का अलर्ट किया जारी

मानसून और साइक्लोन के कारण आज मणिपुर, त्रिपुरा, केरल, मेघालय, असम, मिजोरम, गुजरात, गोवा, अरूनाचल प्रदेश जैसे देशों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया तो वहीं पहाड़ वाले इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी का असर बना हुआ है और इसका चेतावनी मौसम विभाग ने दिया है।

आज यहां भी हो सकती है बारिश

जहां दिल्ली का हाल ऐसा है वहीं दूसरी ओर एमपी, राजस्थान, गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश में आज के मौसम का तापमान 40 डिग्री तक का रह सकता है। वहीं बिहार में दस जून तक हीटवेव का अनुमान लगाया गया है।

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular