Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली-NCR में ठंड का अलर्ट! जानिए आज के मौसम का...

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में ठंड का अलर्ट! जानिए आज के मौसम का नया अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली का तापमान तेजी से गिरने लगा है। जैसे-जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में तापमान गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 4 दिनों में तापमान 3 डिग्री कम होने से ठंड का असर अचानक बढ़ गया है और सुबह-शाम ठंड काफी तेज हो गई है। हालांकि अच्छी धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं, दिल्ली की हवा अब भी खराब बनी हुई है और कुछ इलाकों में AQI लेवल खतरनाक बना हुआ है।

कल कैसा रहा मौसम का हाल (Delhi Weather)

सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रही। दिल्ली के सफदरजंग मानक वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम मापा गया। पिछले 6 सालों की तुलना में प्रदूषण में कमी तो आई है लेकिन हवा अब भी बेहद खराब है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने तापमान तेजी से गिरा दिया है।

जानें आज के मौसम का हाल 

दिल्ली-एनसीआर में आने वाली ये हवाएं अपने साथ बर्फ जैसी ठंडक लेकर आ रही हैं. यही वजह है कि पिछले 4 दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज यानी मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है, तो वहीं आज का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को इसमें और कमी आ सकती है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular