Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉड, IMD ने जारी किया अलर्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में आज दूसरी सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच शनिवार रात न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में ठंड ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली में पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले पांच साल में सबसे कम तापमान है।

घना कोहरे का कहर (Delhi Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद के लिए ऑरेंज और गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत अन्य इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है। ट्रेनों पर इसका असर अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा पड़ा है. मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को सुबह का तापमान चार डिग्री से कम रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। दिल्ली में कोहरे के कारण 200 मीटर से ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है।

कई राज्यों पर अलर्ट जारी

आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए राजस्थान में भी येलों अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट  जारी की है। पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घाना कोहरा देखा जा रहा है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago