Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में ठंड का कहर! तापमान 6 डिग्री तक गिरा,...

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का कहर! तापमान 6 डिग्री तक गिरा, जानें आज की वेदर अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर और ज्यादा बढ़ गया है। आज यानी गुरूवार को भी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे की घनी चादर देखने को मिलेगी। आईएमडी अनुसार, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है।

दिल्ली में आज का तापमान

गुरुवार को दिल्ली का तापमान छह डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह लोग चाय का सहारा लेते दिखे। बता दे कि चौराहों पर लोग चाय की चुस्कियां लेते दिखे। सुबह के समय चाय की दुकानों पर अब पहले से ज्यादा लोग नजर आने लगे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 26 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री रहने की उम्मीद है।

कैसा रहा कल का तापमान (Delhi Weather)

दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

तापमान में भारी गिरावट 

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में रात के समय तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड के बीच बेघर लोग रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सामने सहित दिल्ली के अन्य इलाकों में स्थित रैन बसेरों में भी शरण लेते देखे गए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular