Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में इस सीजन ठंड का टूटा रिकॉर्ड, जानें आज...

Delhi Weather: दिल्ली में इस सीजन ठंड का टूटा रिकॉर्ड, जानें आज का मौसम अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में आज दूसरी सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से ढकी हुई थी। दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

दिल्ली के कई इलाकों में अलर्ट जारी (Delhi Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली एनसीआर के अन्य क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने सुबह का तापमान तीन डिग्री से नीचे रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम रहेगा। 21 जनवरी तक मौसम में सुधार की कोई संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मुश्किल से एक से दो डिग्री का अंतर रहने की उम्मीद है। मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की संभावना कम है। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना है।

ठंड का टूटा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि सोमवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस नीचे यानी 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार तक इस सीजन का सबसे कम तापमान था। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular