Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: बढ़ने लगी ठंड, जानें कितना रहा दिल्ली का AQI और...

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में दशहरे के बाद से ही हल्की ठंड का एहसास होने लगा था। वहीं, अब हर रोज दिल्ली में सर्द हवा बढ़ने लगी है। यही वजह है कि सुबह-शाम काफी ठंड महसूस होने लगी है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान बीते दिनों में 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली की हवा में भी सुधार नहीं देखा जा रहा है।

इतना रहा AQI

बता दें कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी की AQI की बात करें तो 215 AQI रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। IMD की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ये औसत तापमान से 3 डिग्री कम है।

नवंबर 2020 में पहुंचा था इतना पारा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी की सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार राजधानी का 24 घंटों का औसत AQI 213 दर्ज किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्लीवासियों ने आखिरी बार इतनी ठंड नवंबर 2020 में देखी थी। उस वक्त 6.3 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान चला गया था। इस सप्ताह के आने वाले दिनों में 28 नवंबर तक तापमान गिरने की संभावना जताई गई है। दिल्ली की सर्दी इसके बाद काफी बढ़ने लगेगी। वहीं, दोपहर की धूप से बढ़ती ठंड से राहत मिल रही है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव के एग्जिट पोल पर लगी रोक, EC ने जारी किया आदेश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular