Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में ठंड का सितम, जानें क्रिसमस पर कैसा रहेगा...

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली समेत देश भर के विभिन्न राज्यों में दिसंबर के आखिरी दिनों में अचानक कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिल्‍ली-एनसीआर में सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार नया साल आने से पहले अभी राजधानी दिल्ली में और भी ज्यादा ठंड पड़ेगी।

ठंड के साथ-साथ बढ़ रहा प्रदुषण

इसके साथ ही दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण भी लगातार सता रहा है। तापमान के साथ-साथ हवा की गुणवत्‍ता यानी एयर क्वालिटी भी लगातार गिरती नजर आ रही है। बता दें कि दिल्ली में शनिवार यानी आज सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसके साथ ही वायु की गुणवत्ता भी ‘खराब’ श्रेणी में है। इसके अलावा कुछ जगहों का AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

क्रिसमस के दिन मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार को दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान गिरावट के साथ 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं शीतलहर का भी अलर्ट है। ऐसे में राजधानी में कल यानी क्रिसमस से ठंड और बढ़ने की संभवाना जताई जा रही है। वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें: पुलिस को मिली आरोपी आफताब की नार्को टेस्ट की रिपोर्ट, मिल सकते हैं अहम सुराग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular