Saturday, June 29, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह, IMD ने...

Delhi Weather: दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में आज दूसरी सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में ठंड ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली में पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले पांच साल में सबसे कम तापमान है।

कई जगहों पर घना कोहरे का कहर (Delhi Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। दिल्ली में कोहरे के कारण 200 मीटर से ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। कोहरे के कारण रेल यातायात पर बुरा असर पड़ रहा है। दिल्ली और देश के कई अन्य राज्यों पर भी ठंड का बुरा असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली आने वाली आठ ट्रेनें 1 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए राजस्थान में भी येलों अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट  जारी की है। पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घाना कोहरा देखा जा रहा है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, गंगा पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular