Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: घने कोहरे के चादर में ढका दिल्ली-NCR, 3.5 से भी...

Delhi Weather: घने कोहरे के चादर में ढका दिल्ली-NCR, 3.5 से भी नीचे गिरा तापमान

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में आज दूसरी सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच शनिवार रात न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में ठंड ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली में पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले पांच साल में सबसे कम तापमान है।

 कोहरे का कहर (Delhi Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद के लिए ऑरेंज और गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत अन्य इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है। ट्रेनों पर इसका असर अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा पड़ा है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को सुबह का तापमान चार डिग्री से कम रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। दिल्ली में कोहरे के कारण 200 मीटर से ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है।

दिल्ली में यहां 0 विजिबिलिटी

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह पांच बजे शून्य दृश्यता दर्ज की गई. आईएमडी ने कहा कि यह इस सीजन का सबसे लंबा घना कोहरा है. भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और कई अन्य राज्यों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चली।

दिल्ली में मौसम का हाल

रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सर्दी में सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular