Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR, ठंड ने तोड़ा सालों का...

Delhi Weather: कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR, ठंड ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में आज  सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से ढकी हुई थी। दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

 मौसम का हाल (Delhi Weather)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर और कोहरे का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। आईएमडी ने दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद येलो अलर्ट पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। आज यानी 31 जनवरी को कोहरे और कड़ाके की ठंड देखने कोे मिली।

दो साल बाद सबसे ठंडा दिन आज

इस साल जनवरी महीने में कुल पांच ठंडे दिन रहे, जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले जनवरी 2022 में सात ठंडे दिन रहे थे। शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीतलहर चली है। दिल्ली के कई इलाकों में  सबसे ठंडा मौसम दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

कल ऐसा रहा मौसम 

दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 4 डिग्री कम है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular