होम / Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

• LAST UPDATED : July 19, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: भारत में कई राज्यों में मानसून ने कहर बरपाया है। देश की राजधानी दिल्ली में उमस लोगों को परेशान कर रही है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो यहां रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। बारिश से पहले और बाद में मौसम सुहाना नजर आ रहा है। लेकिन फिर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून का झुकाव फिलहाल दक्षिण भारत की तरफ ज्यादा है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी आज भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश दर्ज की गई। पालम में 4.8 मिमी, लोदी रोड में 0.8 मिमी, रिज में बूंदाबांदी, आया नगर में 13.3 मिमी, पूसा में 1 मिमी, जाफरपुर में 0.5 मिमी, पीतमपुरा में 42 मिमी बारिश हुई। इस बारिश से थोड़ी देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश थमने के बाद शाम को फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal: केजरीवाल पर बहस के बीच CBI ने कोर्ट में दी दलील, कहा-…

आज हो सकती है बारिश

शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार दो दिन बाद राजधानी में बारिश का दौर थोड़ा बढ़ेगा। इससे तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आएगी। लेकिन यह राहत आंशिक होगी। इसके बाद फिर उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

20 जुलाई को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। वहीं 21 और 22 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 37 से 35 और न्यूनतम 28 से 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 23 और 24 जुलाई को फिर बारिश हल्की हो जाएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 से 36 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़े: Delhi Schools: फेल होने पर बच्चे ना छोड़ें पढ़ाई, दिल्ली सरकार की नई…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox