Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: धूप को तरसे दिल्लीवालें ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें कैसा...

Delhi Weather: धूप को तरसे दिल्लीवालें ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में शीतलहर का कहर का कहर जारी है। ऐसे में दिल्लीवासियों ने आज सुबह की शुरूआत कोहरे को साथ की है। बता दे कि दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ज्यादातर लोग अपने घरों में छुपे हुए पाए जाते हैं। नियमित सुबह टहलने वाले और जिम जाने वाले भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में लोग सर्दी-खांसी के भी शिकार होने लगे हैं। मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दे कि कई इलाकों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

आज कुछ यूं रहेगा मौसम का हाल (Delhi Weather)

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही हैं। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस पूरे सप्ताह दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि 9 जनवरी को बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। बता दे कि दिल्ली में आज भी धूप निकलने की संभावना कम है।

कल के मौसम में भारी गिरावट दर्ज किया गया 

आईएमडी के जानकारी के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी धूप निकलने की संभावना कम है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं आईएमडी ने दिल्ली के कई इलाकों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। 9 और 10 दिसंबर को बूंदाबांदी का भी अनुमान है। दिल्ली एनसीआर में अगले पांच दिनों तक शीतलहर का कहर जारी रहेगा। तो वहीं आज की अधिकतम तापमान की बात करें तो आज का तापमान 14.6 रहने का अनुमान  लगाया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular