Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में आज बारिश...

Delhi Weather: दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में आज बारिश के आसार

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (3 मई) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार (4 मई) को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी, बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 4 मई को दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, आने वाले सप्ताह के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।

आज आंधी और बारिश के आसार (Delhi Weather)

शुक्रवार को तापमान 38.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। पिछले साल न्यूनतम तापमान भी 15.8 डिग्री पर पहुंच गया था। दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू गया। नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 40 और पीतमपुरा का 41.1 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 15 से 61 प्रतिशत तक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसके बाद हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े: Tihar Jail News: तिहाड़ की जेल नंबर 3 में कैदी की हत्या, मचा हड़कंप

अगले सप्ताह भी बारिश की संभावना

देश की राजधानी में अगले 10 दिनों तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 5 और 6 को आसमान साफ ​​रहेगा। 7 और 8 मई को गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री रह सकता है। 9 मई को एक बार फिर हल्की बारिश की संभावना है। आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़े: Vada Pav Girl Arrested: फेमस वड़ा पाव गर्ल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार,…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular