Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: शिमला के ठंड को भी मात दे रही है दिल्ली...

Delhi Weather: शिमला के ठंड को भी मात दे रही है दिल्ली की सर्दी, जानिए आज के मौसम की ताजा अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं का दौर जारी है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट देते हुए कहा है कि 25 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली में अगले पांच दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 19 दिसंबर की सुबह से मौसम पूरी तरह साफ है। 20 दिसंबर को सुबह में कोहरे का आंशिक असर दिखेगा। दिल्ली में कुछ जगहों पर बादल छाए रहने का अनुमान है। 21 से 24 दिसंबर तक बादल और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। कल से हवाएं तेज़ होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में लोगों को वायु प्रदूषण और कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

आज का तापमान (Delhi Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह ताजा मौसम का औसत तापमान है। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन के दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular