Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली-NCR में हुई रिमझिम बारिश, जानें अगले कुछ दिन कैसा...

Delhi Weather: 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार यानी आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत रिमझिम हुई है। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम बदलने को ठंड का आना भी कहा जा सकता है। राजधानी में सुबह के दौरान कोहरा भी दिखाई दिया है। वहीं, आसमान में बादल छाए हुए हैं। इन बादलों के साथ ही ठंडी हवा और बारिश ने दिल्ली में दस्तक दी है।

पूरे दिन बारिश होने के आसार

IMD की मानें तो दिल्ली में आज पूरे दिन हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री है। नोएडा कि बात करें तो यहां सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं, गुरुग्राम में भी बारिश हो रही है और पूरे दिन चल सकती है।

10 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 10 अक्टूबर तक आसमान को बादल घेरे रहेंगे और हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में 11 और 12 अक्टूबर को बारिश में कमी होने देखने को मिल सकती है लेकिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है और अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में प्रदुषण हुआ कम

वहीं, बारिश के चलते दिल्ली की हवा में सुधार देखने को मिला है। आने वाले कुछ दिन तक होने वाली बारिश से एयर क्वालिटी में और सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें: शराब घोटाले में दिल्ली-पंजाब में कई ठिकानों पर ED का छापा, CM केजरीवाल ने उठाए सवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular