Categories: Delhi

Delhi Weather: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं का दिखा असर, बढ़ने लगी दिल्ली में ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में ठंड अब बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय अब काफी ठंड महसूस होती है। पहाड़ों पर चल रही बर्फीली हवाओं का असर अब दिल्ली पर पड़ रहा है। इसी वजह से गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। -2 डिग्री सेल्सियस की दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मुंगेशपुर में पिछले दिन सबसे ज्यादा सर्दी पड़ी। इसके साथ ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कड़ाके की सर्दी देखने को मिल सकती है। 

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को दिल्ली के पालम का तापमान 9 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, सफदरगंज में 23 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने के आसार हैं। इसके अलावा, नोएडा में ठंड काफी बढ़ गई है। IMD ने आज यानी शुक्रवार को नोएडा का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही फरीदाबाद में पारा अभी और गोता लगा सकता है। यहां पर 24 से 25 डिग्री तापमान रह सकता है।

दिन में खिली रहेगी धूप

बता दें कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अधिक गिरावट देखने को मिली है। ये तापमान 2 से 4 डिग्री रहने का अनुमान लगया जा रहा है। इसके चलते सर्दी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि दिन में धूप खिली रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक,  पहाड़ों पर अगर अच्छी बर्फबारी होती तो इस बार राजधानी का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। 

ये भी पढ़ें: प्रदुषण में आई कमी, जानें आज कितना रहा दिल्ली का AQI

 

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago