Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में कोहरे का अटैक, जानें देशभर के मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में आज दूसरी सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से ढकी हुई थी। दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

मौसम का हाल (Delhi Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट और गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कोहरे का असर 28 जनवरी तक जारी रहेगा। दिल्ली के जाफरपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम रहेगा। 21 जनवरी तक मौसम में सुधार की कोई संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मुश्किल से एक से दो डिग्री का अंतर रहने की उम्मीद है। बुधवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की संभावना कम है। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम का लुढ़का पारा

दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 4 डिग्री कम है। दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago