होम / Delhi Weather Forecast:  दिल्ली में बदल रहा है मौसम का मिजाज़ कभी धुप तो कभी बारिश, जानें क्या है IMD की आज की लेटेस्ट अपडेट

Delhi Weather Forecast:  दिल्ली में बदल रहा है मौसम का मिजाज़ कभी धुप तो कभी बारिश, जानें क्या है IMD की आज की लेटेस्ट अपडेट

• LAST UPDATED : September 30, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी से लोग बहुत ज्यादा परेशान है, लेकिन दिल्ली में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। दरअसल, शिखर सम्मेलन के लिए मौसम विभाग ने शुक्रवार को खास बुलेटिन जारी किया। इसके अनुसार  22 से 25 सितंबर के बीच दिल्ली में तापमान में भी आंशिक गिरावट आ सकती है। दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है और भीषण गर्मी व उमस का दिल्लीवासियों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 24 और 25 सितंबर के बीच उत्तर पश्चिम भारत के अनेक स्थानों से लेकर सभी स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

तापमान में बदलाव

हवा में नमी का स्तर अधिकतम 70 से 95 प्रतिशत जबकि न्यूनतम 43 से 65 प्रतिशत रह सकता है। वहीं हवा की गति तीन से पांच किमी प्रति घंटा रह सकती है। बता दें कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। आने वाले दिनों में यह दिल्ली और आसपास के इलाकों की ओर बढ़ेगा जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि अभी दो दिन तक दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं शनिवार यानि आज गर्मी से लोग काफी परेशान रहने वाले है। हालांकि राजधानी दिल्ली के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 सितंबर से बारिश थोड़ी बढ़ सकती है। वहीं तापमान लगभग एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। वहीं 1 से 5 अक्टूवर तक मध्यम स्तर की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि इस सितंबर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से उपर नहीं पहुंचा था। हालांकि 24 सितंबर के बाद बारिश के बढ़ने की संभावना जताई गई थी।

इसे भी पढ़े:World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, जानें अक्षर पटेल की जगह किसने ली एंट्री

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox