होम / Delhi Weather: दिल्ली में सताएगी गर्मी, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी

Delhi Weather: दिल्ली में सताएगी गर्मी, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी

• LAST UPDATED : March 17, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। दिन में बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Forecast) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 22 मार्च तक दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के बावजूद, दिल्ली में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: 121 लाशों के साथ उड़ रहा था प्लेन,सीट पर नहीं था पायलेट, देखने वालों…

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। 2012 के बाद से मार्च के पहले मौसम में इतना कम न्यूनतम तापमान नहीं हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह तेज हवा के कारण तापमान कम रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह तेज हवा के कारण तापमान कम रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़े: http://चुनाव में कितनी बढ़ जाती है डीएम की पावर? जानिए यहाँ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox