होम / Delhi Weather: दिल्ली-NCR को नहीं सताएगी गर्मी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR को नहीं सताएगी गर्मी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

• LAST UPDATED : August 9, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में पिछले गुरुवार से बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 को भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, जबकि कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में बरसेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

बारिश की चेतावनी

आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के कारण शहर का मौसम ठंडा और शीतल बना रहेगा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वीकेंड की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ होगी। बुधवार के बाद गुरुवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, जबकि कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा मौसम

गुरुवार को कई इलाकों में हल्की बारिश के कारण शहर का तापमान 25-26 के आसपास बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। ऐसे में आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो जाएगा। इससे वीकेंड की शुरुआत और सुहावनी हो जाएगी।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 20 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox