Sunday, May 19, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का...

Delhi Weather: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का मिजाज, जानिए IMD की अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में दो-तीन राहत के बाद शनिवार को तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इस सीजन में दूसरी बार तापमान 40 डिग्री के पार गया है। गर्मी और बढ़ने की संभावना है। तापमान 41 से 42 डिग्री के स्तर को छू सकता है। अगले छह से सात दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है। 8 मई से हवाएं तेज हो जाएंगी। 9 मई को बूंदाबांदी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को बादल छाए रहने और तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है।

IMD ने दिया अपडेट

दिल्ली में 5 मई को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है, जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम है। 9 मई 2024 को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि सुबह-शाम लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

ये भी पढ़े: Delhi High Court: सावधान! सुरक्षित नहीं है आपके घर आने वाला दूध, HC ने…

दोपहर में बढ़ी गर्मी (Delhi Weather)

शनिवार सुबह बादल छाए रहे। करीब नौ बजे कुछ स्थानों पर बारिश की फुहारें पड़ीं। लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दिन के साथ सूरज की तपिश बढ़ती गई। इससे अधिकतम तापमान 40.3 के स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इससे पहले 26 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री था।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। 6 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। 7 मई को तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। 8 मई से हवाएं तेज हो जाएंगी। 8 मई को हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। हवाओं में गर्माहट का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। 9 मई 2024 को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े: WhatsApp: WhatsApp ने क्यों बैन किए लाखों अकाउंट्स? ये है कंपनी की बड़ी वजह

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular