Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में चढ़ने लगा है पारा, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में आज यानी 29 मार्च को बारिश देखने को मिल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज और कल यानी 30 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर लू का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही विदर्भ में आज और कल लू चलेगी।

नई दिल्ली मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 29 मार्च को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही आज नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े: Delhi School: दिल्ली के इन कक्षाओं का रिजल्ट आज, जानिए कैसे कर सकेंगे चेक

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही आज लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही आज गाजियाबाद में आंधी के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, केरल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। वहीं, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े: http://Arvind Kejriwal Health: अचानक बिगड़ी CM केजरीवाल की तबियत, पत्नी ने दी जानकारी

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago