Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में 7 डिग्री तक गिरेगा पारा, कई इलाकों में...

Delhi Weather: दिल्ली में 7 डिग्री तक गिरेगा पारा, कई इलाकों में पसरी कोहरे की चादर

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम (Delhi Weather) में तेजी से बदलाव हुआ है। सुबह के समय अब ठंड और कोहरा लोगों को परेशान करने लगी है। तेज हवा के कारण अब लोगों को ठंड से कंपकंपी छूटने लगी है। जहां तक दिल्ली में वायु प्रदूषण की बात है तो दिल्ली में AQI अभी भी बेहद खराब है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में है।

तापमान में भारी गिरावट (Delhi Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। सुबह का न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी डबल डिजिट से नीचे यानी 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान में और भारी गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। 8 दिसंबर 2023 को दिल्ली का तापमान इस सीजन का सबसे कम यानी 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस दिन दिल्ली में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक संरचना 76 प्रतिशत दर्ज की गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 14 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली और इन शहरों में बारिश की संभावना

11 से 13 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। यह जम्मू के अलावा लेह में भी उथल-पुथल मचाने वाला है। जिससे ठंड और बढ़ने वाली है। मौसन वैज्ञानिकों की मानें तो न्यूनतम में और कमी आने की संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी कोई अधिकतम कमी नहीं होगी क्योंकि दोपहर 2 बजे तक आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी जिसके कारण तापमान में कोई अधिकतम कमी नहीं होगी।

दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट बारिश या कोहरे के कारण होती है। मौसम विभाग के मुताबिक कम से कम एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है। दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में ठंड और भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular