होम / Delhi Weather: दिल्ली में आने वाला है मानसून, पूरे सप्ताह मौसम रहेगा ठंडा, चलेंगी हवाएं

Delhi Weather: दिल्ली में आने वाला है मानसून, पूरे सप्ताह मौसम रहेगा ठंडा, चलेंगी हवाएं

• LAST UPDATED : June 26, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, मौसम में मौजूद नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। मंगलवार को सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 92 से 48 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों के दौरान हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली और यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब मानसून सक्रिय होने वाला है। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब हरियाणा में इस सप्ताहांत यानी 29-30 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। यह एमपी और बिहार में पहले ही प्रवेश कर चुका है, जबकि दो से तीन दिन में हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में सक्रिय हो जाएगा। हालांकि, देश में कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां अभी गर्मी कम नहीं हुई है।

ये भी पढ़े: Delhi Water Crisis: आतिशी का अनशन टूटने पर स्वाति ने कसा तंज ” मैंने…

दिल्ली में होगी बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में 29 और 30 जून को मानसून प्रवेश करने वाला है। मानसून ने अपनी गति बढ़ा दी है और मंगलवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया। मौसम विभाग ने बताया कि 29 जून से 1 जुलाई तक राजधानी में मध्यम बारिश का अनुमान है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। आईएमडी ने कहा कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

यूपी में भी होगी बारिश

उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी के कहर से भी राहत मिली है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े: Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने संसद में ऐसा क्या कर दिया जिससे मचा बवाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox