Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather News: सर्दी के प्रकोप के लिए रहें तैयार, 3 दिन...

Delhi Weather News: हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है जिसका असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के साथ-साथ समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज सुबह भी बेगद सर्दी महसूस की गई।

4 डिग्री से भी कम होगा तापमान

बता दें कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक चला जाएगा। वहीं, राजधानी के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से भी कम रह सकता है। दरअसल, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड वापस आ रही है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में मौसम बेहद ठंडा हो जाएगा।

इन 3 दिन दिखेगा सर्दी का प्रकोप

मौसम विभाग की मानें तो कोहरे व सर्दी का असर शनिवार से ही दिखने लगेगा। वहीं, हिलाकर रख देने वाली सर्दी का प्रकोप 15 जनवरी से शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 17,18 और 19 जनवरी के लिए घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी है। इस बीच न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली के मौसम का हाल

जानकारी दे दें कि 18 और 19 तारीख को न्यूनतम तापमान चार या उससे कम रहने के आसार हैं। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, अब इस विक्षोभ का असर कम होगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 21.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन आंशिक रूप से बादलों छाए रहे। शाम के समय सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी

ये भी पढ़ें: दिल्ली के वजीराबाद में हुई कैश वैन लूट की घटना, CCTV में कैद हुए भागते बदमाश

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular