होम / Delhi Weather News: 50 डिग्री महसूस हो रहा पारा, जानिए IMD के मुताबिक कब होगा मानसून का आगमन

Delhi Weather News: 50 डिग्री महसूस हो रहा पारा, जानिए IMD के मुताबिक कब होगा मानसून का आगमन

• LAST UPDATED : June 19, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Weather News: दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। लू के चलते लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। चिलचिलाती धूप और लू की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन यह 51 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। उत्तर भारत भी गर्मी से बुरी तरह प्रभावित है। मंगलवार को दिल्ली में गर्मी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी हवाएं इतनी तेज़ हैं कि मानसून को लाने वाली पूर्वी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Delhi Weather News: जारी है IMD का रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लू के थपेड़ों से अगले 10 दिनों तक किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 27-28 जून के आसपास मानसून के पहुंचने पर ही कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, इस बीच एक-दो दिन बारिश हो सकती है, लेकिन इससे भीषण गर्मी से तात्कालिक राहत ही मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में भीषण लू जारी रहेगी। राजस्थान, एमपी, बिहार, झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ और बंगाल के कुछ हिस्सों में भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, बिहार और झारखंड में भी गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।

1 दिन में 33 लोगों की मौत

दिल्ली में भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है, जिसके चलते 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि पुलिस के पास अभी 5 जिलों का डेटा नहीं है। ये लोग फुटपाथ और रैन बसेरों में रहने वाले थे। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि इनकी मौत का कारण गर्मी ही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तस्वीर साफ हो सकेगी। इसके अलावा, दिल्ली के 38 अस्पतालों में हर दिन बेहोशी, उल्टी और चक्कर आने के 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- Viral Infection: हमेशा छाई रहती है थकान और सुस्ती? जानिए वजह

Delhi Weather News: बारिश की है सम्भावना

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव की संभावना है। आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि उत्तर भारत में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 19 से 21 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिमी यूपी में मौसम थोड़ा बदलेगा। इस दौरान पंजाब में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि बाकी राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।

हालांकि, इससे भीषण गर्मी से केवल अस्थायी राहत मिलेगी। इसके बाद फिर से लू और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। 27 जून के आसपास दिल्ली में मानसून की हलचल शुरू हो सकती है, और यूपी में भी महीने के चौथे सप्ताह तक मानसून दस्तक दे सकता है। इसके बाद ही तपती गर्मी से लंबी राहत की उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः- Delhi Crime: महरौली इलाके में शख्स को उसके दोस्त ने चाकू से किया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox