Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather News: दिल्ली में खिलखिलाती धुप ने दी दस्तक, जानें कैसा...

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण यहां मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि बारिश के रूकते ही धूप और उमस की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को तेज धूप निकली जिसने एक बार फिर से मौसम को बदल दिया। हालांकि इस दौरान तापमान समान्य से एक डिग्री अधिक देखने को मिला। वहीं तापमान के बढ़ने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी दो दिन दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि उमस से दिल्लीवासियों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक 20 सितंबर को दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिलेगी। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं उमस से इस दौरान लोगों को राहत मिलेगी। 22 सितंबर  के दिन तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 से 22 जुलाई के बीच उत्तर पश्चिम भारत क कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में चार दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़े:घी स्वाद ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी कारगर ; जानें इसके अनगिनत फायदे

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular