Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather News: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताया...

Delhi Weather News:

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से मौसम अपने बदलते मिजाज से लोगो के मन को लुभाने की कोशिश करेगा।अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर एक नया बुलेटिन जारी किया है।

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

आपको बता दें कि दिल्ली में लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। जिसे लेकर मौसम विज्ञानियों ने अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का भी अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

एक्यूआर को लेकर साझा की जानकारी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा होता है। वहीं 51 से 100 के बीच का एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

ये भी पढ़ें: 6 साल पुराने मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, 3 महिला आरोपी गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular