Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather News: झुलसती गर्मी से कब मिलेगी राहत, IMD ने जारी...

Delhi Weather News:

नई दिल्ली। देश की राजधानी यानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश वाले बादल दूर-दूर तक नहीं मंडरा रहे है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने भी अच्छी बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में पिछले महीने कोई खास बारिश नहीं हुई थी और सितंबर में भी अभी तक बारिश कम ही हुई है।

बादलों की चादर ओढ़ेगा दिल्ली

मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। वहीं शहर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले पांच से छह दिन में बारिश नहीं होने की संभावना जताई है, हालांकि यहा पर बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने सितंबर में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़े: ट्विटर पर एक यूजर ने की मां काली को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, ट्विटर ने कोर्ट से कही से ये बात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular