Wednesday, June 26, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: भीषण गर्मी से राहत नहीं, लू के साथ बढ़ता रहेगा...

Delhi Weather: भीषण गर्मी से राहत नहीं, लू के साथ बढ़ता रहेगा तापमान, जानिए दिल्ली में कब आएगा मानसून?

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में हालात खराब होने की भविष्यवाणी की है और तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। मई के अंत तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच रहेगा। चिलचिलाती गर्मी, चुभती सूरज की किरणें और गर्म हवाएं दिल्लीवासियों को परेशान कर रही हैं। फिलहाल इनमें किसी कमी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम की हवाओं ने दिल्ली में बढ़ते पारे पर लगाम लगा रखी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। दरअसल, आईएमडी ने मई के अंत तक लू चलने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और कभी-कभी तेज सतही हवाओं के साथ लू की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पार जा रहा है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते सप्ताहांत तक दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़े: Delhi: 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में हालात खराब होने की भविष्यवाणी की है और तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। सिर्फ दिल्ली की बात करें तो मई के अंत तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली में मई तक हर दिन लू का अलर्ट जारी किया गया है।

कब आएगा मॉनसून?

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है। आम तौर पर यह उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर करता है। इससे पहले, 22 मई को मानसून अंडमान और निकोबार में प्रवेश करता है। हालांकि, इस बार अंडमान में मानसून सामान्य से 3 दिन पहले 19 मई को आ गया है। इसके बाद सबसे पहले मानसून केरल में आता है और इस बार अनुमान है कि 30 मई को मानसून वहां दस्तक देगा, उसके बाद ही मानसून की आगे की स्थिति पर नजर रखी जाती है। लेकिन दिल्ली में मानसून आने की सामान्य तारीख 25 से 30 जून के बीच है।

ये भी पढ़े: Dry Day News: गुरुग्राम, फरीदाबाद में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानिए क्या है वजह

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular