Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जानिए कब होगी बारिश

India News Dehi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश की वजह से एनसीआर में उमस का असर और कम होने की उम्मीद है। राजधानी में कल तेज हवाएं चलने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। ऐसे में अधिकतम तापमान में कमी देखी गई। मौसम विभाग ने आज के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया था। दिन में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम को धूल भरी आंधी चल सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल देखने को मिले है और साथ ही तेज हवाएं भी चलने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लोधी रोड इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े: BSES Fake Officer: दिल्ली पुलिस ने तीन नकली BSES अफसरों को दबोचा

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD ने शनिवार और रविवार के दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विश्लेषकों के अनुसार, राज्य में छिटपुट बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी होगी, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। आईएमडी ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बारिश के चलते अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

यूपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। IMD ने राजधानी दिल्ली, एनसीआर, गुजरात, बिहार और राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई तक और विदर्भ में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े: Delhi Government: दिल्ली सरकार ने PUC सर्टिफिकेट की फीस बढ़ाई, पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago