Friday, June 28, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत,...

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। देश की राजधानी दिल्ली पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रही है। कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं। IMD ने इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में हल्की, मध्यम और भारी बारिश का अनुमान जताया है। बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी चलने का भी अनुमान है।

दिल्ली में भारी बारिश 

रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, साथ ही रात भर उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन नजर आए। दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रात में उमस भरी गर्मी ने उन्हें परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने 24 और 25 जून को बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

ये भी पढ़े: Gurugram Blast: गुरुग्राम के दौलताबाद में फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की हुई मौत

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली वालों के लिए यह पूरा हफ्ता अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा। आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार 25 जून को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 26 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, गुरुवार 27 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार 28 जून और रविवार 29 जून को बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी-तूफान की संभावना है।

NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के अलावा एनसीआर का मौसम लोगों को थोड़ा ज्यादा परेशान करेगा। IMD के मुताबिक 24 जून को नोएडा-गाजियाबाद में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। 25 जून को गर्मी का असर चरम पर होगा और लू चलेगी। 26 जून से राहत मिलेगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। 27 जून को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहेगा। 28 जून को बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी की संभावना है। साथ ही तापमान 38 डिग्री तक रहेगा।

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से नोएडा-एनसीआर को काफी राहत मिली है। नोएडा में मौसम का सुहाना हो गया है। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है। आने वाले दिनों में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों के दिन और रातें आराम से गुजरेंगे।

ये भी पढ़े: Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट पर LG से मिले AAP नेता, सौरभ…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular