Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में पड़ी कड़ाके की ठंड, जानें क्या है मौसम...

Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से आज राहत, जानें क्या है मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में कल  ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीतलहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से ढकी हुई थी। दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

आज के मौसम का हाल (Delhi Weather)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर और कोहरे का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। आईएमडी ने दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद येलो अलर्ट पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। आज यानी 3 फरवरी को कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

कल ऐसा रहा मौसम 

दिल्ली में शुक्रवार सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 2 डिग्री कम है। दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

उड़ानों पर भी लगा कोहरे का ब्रेक 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 30 उड़ानों को प्रस्थान में देरी हुई और नौ उड़ानों को आगमन में देरी हुई। जोर्नो केन्याटा की उड़ान भी रद्द कर दी गई। फ्लाइट लेट होने से यात्री काफी परेशान दिखे। वहीं, घरेलू उड़ानों की बात करें तो 121 उड़ानों की रवानगी और 95 उड़ानों के आगमन में देरी हुई। कोहरे के कारण लखनऊ, हैदराबाद, पंतनगर, देहरादून और कानपुर की उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों के चेहरे पर निराशा दिखी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular