होम / Delhi Weather Report: दिल्ली में ठंड का प्रकोप, 2019 के बाद जनवरी में 50 घंटे छाया घना कोहरा, शीतलहर ने भी दिया साथ

Delhi Weather Report: दिल्ली में ठंड का प्रकोप, 2019 के बाद जनवरी में 50 घंटे छाया घना कोहरा, शीतलहर ने भी दिया साथ

• LAST UPDATED : January 12, 2023
Delhi Weather Report:

Delhi Weather Report: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में इस साल पड़ रही कड़ाके की ठंड को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। विभाग का कहना है कि दिल्ली में सिर्फ जनवरी 2023 में 50 घंटे घना कोहरा छाया रहा है। जो कि साल 2019 के बाद जनवरी में अब तक सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं दिल्ली में इस साल जनवरी में शीतलहर का दौर भी एक दशक में सबसे ज्यादा लंबा रहा है।

50 घंटे दर्ज हुआ घना कोहरा 

बता दें कि इस महीने दिल्ली में अब तक लगभग 50 घंटे घना कोहरा दर्ज हुआ है। जो कि साल 2019 के बाद सबसे अधिक है। इसके लिए एक सीनियर मौसम विज्ञानिक ने दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के लिए तीव्र ठंड के लंबे दौर को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं घने कोहरे के चलते इस महीने अधिकतम तापमान भी में भी गिरावट आई है।

2013 के बाद तापमान में आई गिरावट

विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि “साल 2013 में दिल्ली में 3 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे कम दर्ज किया गया, जबकि 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।” वहीं इस साल (2023) 5 जनवरी से 9 जनवरी तक शीतलहर देखने को मिला।  जिसमें 8 जनवरी को 1.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़े: आज लुधियाना पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox