Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से आज थोड़ी राहत, अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में कल  ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीतलहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से भी लोगों को राहत दोखने को मिली। पिछले कुछ दिन से ठंड ने लोगों  का हाल बेहाल कर दिया था। दिल्ली में कल पुरे दिन कड़ाके की ठंड से लोग परेशान दिखे। घरों से बाहर निकले पर लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

आज के मौसम का हाल (Delhi Weather)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर और कोहरे का पुराना रिकॉर्ड टूट गया था। आईएमडी ने दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद येलो अलर्ट पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकती है।

कल ऐसा रहा मौसम

दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और इस बीच धुप का आना-जाना लगा रहा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 2 डिग्री कम है। दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago