Delhi

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में फिर लौटी उमस भरी गर्मी, जानिए कैसा रहेगा मौसम

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: अगस्त का महीना जैसे-जैसे धीरे-धीरे बीत रहा है, वैसे-वैसे कई राज्यों में मानसून की गति धीमी पड़ गई है। दिल्ली की बात करें तो आज यानी रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने कि उम्मीद कम है। आने वाले दो-चार दिन तक यही स्थिति रहने वाली है। जिसमें से बीच-बीच में एक-दो दिन हल्की बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में इस बार मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। लेकिन बारिश के दिन बहुत कम रहे हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, इसमें भी काफी कमी आ रही है। रविवार को दिल्ली में आसमान में सिर्फ बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 18 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 18 अगस्त से 22 अगस्त तक तापमान ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़े: Vinesh Phogat: विनेश फोगट को खाप पंचायत देगी ‘गोल्ड मेडल, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली में आज होगी बारिश

रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में हल्की बारिश का अलर्ट है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री था। 19 अगस्त को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। जिसके बाद 20 से 23 अगस्त तक हल्की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बारिश कम होने की वजह से उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़े: Assembly CAG report: दिल्ली LG ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, केजरीवाल सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago