Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहेगा आज...

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह-शाम हल्की ठंडी हवाओं देखने को मिल रही है तो वहीं पूरे दिन लोगों को गर्मी से परेशान रहते है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, सप्ताह के कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का आसार

आईएमडी ने कहा कि 14 से 19 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 14 से 16 मार्च के बीच ओलावृष्टि की भी संभावना है। आज मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। 17 और 18 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश की भी संभावना है। आज और कल 15-16 मार्च पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग राज्यों में हल्की बारिश होगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सर्दी के बाद अब दिल्लीवासियों को धीरे-धीरे गर्मी का एहसास होने लगा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का रुख इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दी ED के समन को चुनौती, हाई कोर्ट में…

 इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। फागुन महीने की शुरुआत के साथ ही बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पछुआ हवा के कारण यहां बारिश हो सकती है। वहीं, आने वाले दिनों में पंजाब में गर्मी बढ़ सकती है। अगले सप्ताह प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिन में तेज धूप रहेगी।

यूपी के मौसम का हाल 

इसके अलावा उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम साफ रह सकता है। जिससे तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। हिमाचल के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है।

ये भी पढ़े: यात्रियों के लिए खुशखबरी! होली में यूपी-बिहार के लिए इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular