Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में लुढ़का मौसम का पारा, जानें IMD की आज की...

Delhi Weather: दिल्ली में लुढ़का मौसम का पारा, जानें IMD की आज की लेटेस्ट अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालात बेहाल हैं। राजधानी में आज  सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से ढकी हुई थी। दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

 मौसम का हाल (Delhi Weather)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर और कोहरे का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। आईएमडी ने दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद येलो अलर्ट पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। आज यानी 30 जनवरी को कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

मौसम का लुढ़का पारा

दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 4 डिग्री कम है। दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

दो साल बाद सबसे ठंडा दिन आज

इस साल जनवरी महीने में कुल पांच ठंडे दिन रहे, जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले जनवरी 2022 में सात ठंडे दिन रहे थे। शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीतलहर चली है।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular