Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: लगातार गिर रहा तामपान, यहां जानें मौसम का ताजा हाल

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

आने वाले दिनों मे और गिरेगा तापमान

दिल्ली में अब ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी और तापमान नीचे गिरेगा।­ इसी बीच कोहरा छाने का सिलसिला भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम कुछ दिल्ली जैसा ही बना रहेगा।

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में गुरुवार के दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 8.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 66 से 81 प्रतिशत तक बना रहा। शुक्रवार की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह में हल्का कोहरा छाने के बाद दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: आरोपी आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट आज, किए जाएंगे क्रॉस क्वेश्चन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular