होम / Delhi Weather: राजधानी में उमस भरी गर्मी से हुआ बुरा हाल, दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश

Delhi Weather: राजधानी में उमस भरी गर्मी से हुआ बुरा हाल, दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश

• LAST UPDATED : July 17, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश की राजधानी एक बार फिर गर्मी से जूझ रही है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार को भी सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को दिनभर परेशान रखा। अब मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर दी है। आईएमडी की ताजा जानकारी के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उमस भरी गर्मी ने किया बुरा हाल

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 56 से 88 फीसदी रहा, उमस भरी गर्मी से परेशान रहे दिल्लीवाले। सोमवार दोपहर से राजधानी में बारिश नहीं हुई है। बुधवार को घने बादल छाए रहने की उम्मीद है। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़े: Delhi Weather: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जानिए कब होगी बारिश

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

18 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। 19 जुलाई को बारिश हल्की हो जाएगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 20 जुलाई को भी बारिश हल्की होगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 21 और 22 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री रह सकता है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा विदर्भ, उत्तराखंड, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, असम के साथ-साथ मेघालय में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े: Delhi Flyover Construction: नेहरू प्लेस-ओखला में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox