Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में बढ़ा सर्दी का सितम, जानें IMD की आज...

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा सर्दी का सितम, जानें IMD की आज की लेटेस्ट अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली का तापमान तेजी से गिरने लगा है। जैसे-जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में तापमान गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 4 दिनों में तापमान 3 डिग्री कम होने से ठंड का असर अचानक बढ़ गया है और सुबह-शाम ठंड काफी तेज हो गई है। हालांकि अच्छी धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं, दिल्ली की हवा अब भी खराब बनी हुई है और कुछ इलाकों में AQI लेवल खतरनाक बना हुआ है।

तापमान में इतने डिग्री की कमी (Delhi Weather)

आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में अधिकतम बारिश 24.8 डिग्री दर्ज की गई, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम था। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। 11 दिसंबर को दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 24.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान था।

अगले 5 दिनों तक मौसम का हाल 

भारत मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में सुबह और शाम को कोहरे का असर रहा। 13 दिसंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular