Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: 31 दिसंबर से फिर गिरेगा तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड,...

Delhi Weather: दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार कड़ाके ठंड पड़ रही है। वहीं, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरने वाली सर्दी बनी हुई है। गुरुवार के दिन नम हवा के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। यही वजह है कि दिन का तापमान बढ़ा और सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। इसके अलावा शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।

बीते 2 दिन लोगों को ठंड से मिली राहत

बता दें कि बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री बना हुआ है। यही वजह है कि दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी और ठंड से राहत मिली। यह सिलसिला गुरुवार के दिन भी जारी रहा था।

फिर पहुंचेगा 4 तक डिग्री तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट होनी शुरू हो जाएगी। संभावना है कि 4 जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाया रह सकता है।

1 से 2 जनवरी को चलेगी शीत लहर

इसके साथ ही विभाग ने एक से दो जनवरी को शीत लहर चलने और सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। यह शीत लहर उत्तर पश्चिम भारत में होगी और इसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: कोरोना के 11 नए मामले आए सामने, अब तक 26,521 लोगों की हो चुकी मौत

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular