Delhi

Delhi Weather: दिल्ली-NCR को उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को मौसम लोगों को काफी परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि दक्षिण भारत में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं, उत्तर भारत में बारिश का असर बहुत ज्यादा नहीं है। अगले एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, दिन में तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और रात में यह तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

शुक्रवार को भी जारी रहा बारिश का इंतजार

भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासी लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मानसून के आने के बाद भी उन्हें कोई खास राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल भी दिखे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिल्ली के रिज इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

ये भी पढ़े: Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेनों को ज़्यादा इस्तेमाल में लाने के लिए NCRTC…

दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 21 से 23 जुलाई तक दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है, आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दो दिनों में राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा। 21 से 23 जुलाई के बीच तापमान में भी कमी आने की संभावना है, अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, 23 जुलाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा और बारिश कम होगी।

जानें UP में कैसा रहेगा मौसम

22 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहा है। इस बीच यूपी में मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है। यहां लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश हो या पश्चिमी यूपी या फिर अवध प्रांत, सभी जगहों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान बादलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया था। लेकिन शाम होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। जानकारी के मुताबिक 22 जुलाई के बाद यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।

ये भी पढ़े: Delhi Transportation: अगर ट्रैन में रिजर्वेशन कराना है, तो जल्दी करें; दिल्ली में आज…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago