Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में ठंड के बीच हो सकती है बारिश की...

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड के बीच हो सकती है बारिश की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार यानी आज ठंड और बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक,आज दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगर बारिश हुई तो तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार को दिल्ली में सामान्य से 2 डिग्री कम 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 तापमान में गिरावट (Delhi Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से राज्य के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। आज एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर सिर्फ एक दिन ही दिखेगा। इस दौरान राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आज 22 दिसंबर से तापमान में फिर से कमी आएगी। आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा एनसीआर इलाकों, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में शीतलहर कहर बरपा रही है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular