होम / Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

• LAST UPDATED : July 21, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बारिश थम गई थी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन रविवार सुबह दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली और मौसम ठंडा हो गया। इससे पहले शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। साथ ही उमस भरी हवाएं भी चलती रहीं। जिससे लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा। लेकिन रविवार से लोगों को तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा मौसम

शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा, जो सामान्य डिग्री से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा, जो सामान्य रहा। रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई से 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।

ये भी पढ़े: CBI Raid: CBI ने 3 थानों पर की छापेमारी, 5 पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD ने राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट दिया गया है। रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहे और बीच-बीच में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में बारिश के बीच उमस भरी गर्मी भी खूब परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 21 जुलाई को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 22 से 24 जुलाई के बीच दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़े: CM Kejriwal Health: जेल में CM केजरीवाल नहीं ले रहे हैं उचित डाइट, स्वास्थ्य…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox