Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में होगी बारिश, जानें कई राज्यों...

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में होगी बारिश, जानें कई राज्यों के मौसम का हाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: उत्तर भारत के राज्यों में ठंड लौट रही है, जो अपने साथ पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश लेकर आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में आज बारिश हो सकती है और कल आसमान साफ रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

दिल्ली में मौसम का अपडेट (Delhi Weather)

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आज और कल भी बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है।

नोएडा-गाजियाबाद में मौसम का हाल (Delhi Weather)

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 15 से अधिकतम 30 डिग्री के बीच रह सकता है। यहां भी हल्की बारिश की संभावना है. बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है।

उत्तर प्रदेश में वर्षा ऋतु (Delhi Weather)

आज अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अलीगढ़ और बरेली में बारिश की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular